Logo Edited - for animation_1
Loading ...

Bijnor News: हैंडपंप का दूषित पानी पीने का मजबूर हैं कंपोजिट स्कूल के विद्यार्थी

Bijnor Dirty Water1 (1)
Apr 20, 2026

मंडावली। गांव सिकरौडा के कंपोजिट विद्यालय में लगा हैंडपंप दूषित पानी उगल रहा है। विद्यालय में फिलहाल पेयजल की अन्य कोई व्यवस्था नहीं हैं। विद्यार्थी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। मंडावली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरौडा के कंपोजिट विद्यालय में छात्रों की संख्या करीब 130 है। मुख्याध्यापक दिलशाद अहमद ने बताया कि विद्यालय में काफी पुराना इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। हैंडपंप कई माह से गंदा पानी दे रहा है। पानी की जांच करने के बाद जल निगम ने रिपोर्ट में पानी दूषित बताया है। प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्री से होकर जल निगम की पाइपलाइन निकलती है। वह जल निगम के जई सुनील कुमार से करीब 15 दिन से लगातार पेयजल के लिए कनेक्शन विद्यालय में लेने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन जल निगम की उदासीनता का हर्जाना स्कूली बच्चों को झेलना पड़ रहा है। जल निगम के जेई सुनील कुमार ने बताया कि चार दिन पहले कनेक्शन देने का प्रयास किया था, लेकिन मजदूर के सामने समस्या आने से कनेक्शन के लिए गड्ढा नहीं खोदा जा सका। जल्द विद्यालय को कनेक्शन दिया जाएगा।

Leave A Comment

Cart (0 items)